Move to Jagran APP

लंबी कूद में राहुल ने हासिल किया गोल्ड मेडल

-वल्लभ कालेज में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का समापन -डिस्कस थ्रो में समीर ने स्वर्ण किया अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:22 PM (IST)
लंबी कूद में राहुल ने हासिल किया गोल्ड मेडल

-वल्लभ कालेज में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का समापन

loksabha election banner

-डिस्कस थ्रो में समीर ने स्वर्ण किया अपने नाम संवाद सहयोगी, मंडी : वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वाईपी शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

लंबी कूद पुरुष वर्ग में राहुल ठाकुर ने स्वर्ण पदक, संतोष कुमार ने रजत पदक, निखिल ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। डिस्कस थ्रो में समीर ने स्वर्ण पदक, निखिल ने रजत पदक व अजय कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। शाट पुट में प्रेम ने स्वर्ण पदक अक्षय ने रजत पदक व परीक्षित गौतम ने कांस्य पदक अर्जित किया। पंद्रह सौ मीटर पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में गगनेश कुमार ने स्वर्ण पदक, मनीष कुमार ने रजत पदक व ऋतिक ने कांस्य पदक अर्जित किया।

5000 मीटर पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में राजेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक, मनस्वी ने रजत पदक व दिले राम ने कांस्य पदक अर्जित किया। लंबी कूद महिला वर्ग प्रतियोगिता में प्रीति ठाकुर ने स्वर्ण पदक, शकुंतला देवी ने रजत पदक व ऐश्वर्या ने कांस्य पदक अर्जित किया। ऊंची कूद महिला वर्ग प्रतियोगिता में गीतांजलि ने स्वर्ण पदक, शकुंतला देवी ने रजत पदक व मोनिका ठाकुर ने कांस्य पदक अर्जित किया। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग मुकाबलों में ममता ने स्वर्ण पदक, तेजेंद्रा ने रजत पदक व मनप्रीत ने कांस्य पदक अर्जित किया। शाट पुट महिला वर्ग प्रतियोगिता में भानु प्रिया ने स्वर्ण पदक, ममता ने रजत पदक व अंजली शर्मा ने कांस्य पदक अर्जित किया। पंद्रह सौ मीटर महिला वर्ग प्रतियोगिता में अनीता ने स्वर्ण पदक, सोनिया ठाकुर ने रजत पदक व शबु ने कांस्य पदक अर्जित किया। 5000 मीटर महिला प्रतियोगिता में अनीता ने स्वर्ण पदक, सोनिया ठाकुर ने रजत पदक व दीक्षा ने कांस्य पदक अर्जित किया। 100 मीटर महिला वर्ग प्रतिस्पर्धा में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भुनेश्वरी ठाकुर ने स्वर्ण पदक बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रेरणा ने रजत पदक व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति ठाकुर ने कांस्य पदक अर्जित किया। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग प्रतिस्पर्धा में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र संतोष कुमार ने स्वर्ण पदक बीए तृतीय वर्ष के छात्र विभोर सेन ने रजत पदक व बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र संतोष कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा पुरुष वर्ग में बीबाक तृतीय वर्ष के छात्र मनोज ने पांच फीट का जंप लगा कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अक्षय कुमार ने रजत पदक बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कांस्य पदक अर्जित किया। प्राध्यापक वर्ग 100 मीटर पुरुष स्पर्धा में सहायक प्रोफेसर विजय ठाकुर ने स्वर्ण पदक, सहायक प्रोफेसर हंसराज ने रजत पदक व सहायक प्रोफेसर अजय ने कांस्य पदक अर्जित किया। ऊंची कूद स्पर्धा में प्राध्यापक पुरुष वर्ग में सहायक प्रोफेसर विजय ने प्रथम स्थान, सहायक प्रोफेसर हंसराज ने द्वितीय व सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार ने तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर महिला अध्यापक वर्ग में सहायक प्रोफेसर हिना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सहायक प्रोफेसर वंदना ने रजत पदक व सहायक प्रोफेसर प्रेमलता ने कांस्य पदक अर्जित किया। 100 मीटर गैर शिक्षक पुरुष वर्ग में हेतराम ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। ओमप्रकाश ने रजत पदक वह प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। गैस शिक्षक वर्ग महिला 100 मीटर मुकाबलों में सुमित्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। लता ने रजत पदक व हरिद्रा ने कांस्य पदक अर्जित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.