Move to Jagran APP

साझा चूल्हा बना मददगार

उपमंडल में प्रशासन के लिए महिलाओं का सांझा चूल्हा मददगार बना है। तीन संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रहे करीब 90 लोगों को आठ महिलाओं का समूह सुबह का नाश्ता उपलब्ध करवा रहा है। यह लोग हाल में अन्य राज्यों से लौटे हैं। इससे पहले क्वारंटाइन लोगों के लिए स्थानीय पुरुष अपनी अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन अब मदद के लिए महिलाओं का समूह भी आगे आया है। प्रतिदिन महिलाओं का अलग-अलग ग्रुप संस्थागत सेंटर में रहे लोगों के लिए सुबह के नाश्ते का प्रबंध करेगा। दो दिन पहले व्यवसायी विपन कुमार की ओर से सुबह की चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। वीरवार को बालकरूपी गांव की आठ महिलाओं ने सांझे चु

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 04:28 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 04:28 PM (IST)
साझा चूल्हा बना मददगार

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : उपमंडल जोगंद्रनगर में प्रशासन के लिए महिलाओं का साझा चूल्हा मददगार बना है। तीन संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे करीब 90 लोगों को आठ महिलाओं का समूह नाश्ता उपलब्ध करवा रहा है। यह लोग हाल में अन्य राज्यों से लौटे हैं। इससे पहले क्वारंटाइन लोगों के लिए स्थानीय पुरुष अहम भूमिका निभा रहे थे। लेकिन अब मदद के लिए महिलाओं का समूह भी आगे आया है। प्रतिदिन महिलाओं का अलग-अलग ग्रुप संस्थागत सेंटर में लोगों के लिए नाश्ते का प्रबंध करेगा। दो दिन पहले व्यवसायी विपन कुमार की ओर से सुबह की चाय और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। वीरवार को बालकरूपी गांव की आठ महिलाओं ने साझे चूल्हे में कोरोना वॉरियर्स और संस्थागत क्वारंटाइन के लोगों के लिए नाश्ते में आलू के परांठे तैयार कर सेंटर भेजे हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासने महिलाओं की प्रंशसा की है। हालांकि स्थानीय प्रशासन की ओर से क्वारंटाइन लोगों के लिए तीनों पहर के भोजन की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन मानवता की मिसाल पेश करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के महिला और पुरूष भी अपने स्तर पर अनाज आदि पहुंचा रहे हैं। बाल्करूपी गांव की महिला रीमा देवी, मिनाक्षी, सवित्री देवी, किरण, रेणू, अंजू अवस्थी, सीमा, रानी का कहना है कि कोरोना संकट में वह प्रशासन की हर मुहिम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।

loksabha election banner

--------------

कानूनगो ने जन्मदिवस पर बांटे भोजन के पैकेट

जोगेंद्रनगर राजस्व विभाग के कानूनगो अश्वनी शर्मा ने जन्मदिवस पर संस्थागत क्वारंटाइन लोगों को दोपहर के भोजन की व्यवस्था की। एसडीएम अमित मेहरा ने स्वयं रसोईघर में पहुंचकर व्यवस्था जांची और इस नेक कार्य को लेकर रसोईघर की टीम और कानूनगो को बधाई दी। एसडीएम ने कहा कोरोना संकट में प्रशासन की हर मुहिम में जनता का सहयोग उन्हें निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। स्थानीय युवाओं, महिलाओं और पुरूषों के इस सहयोग से स्थानीय प्रशासन अपनी हर मुहिम में कामयाबी हासिल कर रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल, खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक केसी पूरी, नगर परिषद कनिष्ठ अभियंता शशिभूषण शर्मा, सिनियर असिस्टेंट बलवंत कुमार, रविकांत, नरेंद्र, अमित शर्मा, राजीव बहल, आदि भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.