सशक्त प्रत्याशी हैं प्रतिभा : कौल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारा गया है।
सहयोगी, पद्धर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में प्रतिभा सिंह सशक्त प्रत्याशी हैं। वह केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का दम रखती हैं। वह दो बार इस क्षेत्र का पहले प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
कौल सिंह ने पद्धर में चुनावी सभा में कहा कि द्रंग निर्वाचन क्षेत्र पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कई उपकार हैं और इनका कुछ अंश वोट के तौर पर प्रतिभा सिंह को देने का यह समय है। भाजपा की नीतियों व निर्णयों से आज देश को महंगाई और बेरोजगारी जैसी जटिल समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। सरकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। सरकारी नौकरियों में अन्य राज्य के लोगों की नियुक्तियां कर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। सेना किसी दल की नहीं, देश की : शांडिल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनीराम शांडिल ने कहा कि भाजपा द्वारा सेना के नाम पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सेना किसी दल की नहीं बल्कि देश की होती है जहां देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया जाता है।
धनीराम शांडिल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ द्रंग चुनाव क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 1962 व 1971 के युद्ध हुए। इसमें भारतीय सेनाओं ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने इस जीत का कभी न तो श्रेय लिया और न ही प्रचार किया। सेना अनुशासन में रहते हुए कार्य करती है। देश आज महंगाई व बेरोजगारी की समस्या से गुजर रहा है। शांडिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की कमी को प्रतिभा सिंह पूरा करेंगी।