बान व देवदार के पौधे रोपे
सहयोगी कोटली पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। धरती पर पौधों के श्रृंगार से
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 03:47 PM (IST)
सहयोगी, कोटली : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। धरती पर पौधों के श्रृंगार से पर्यावरण स्वच्छ होगा। भूस्खलन भी नहीं होगा। पंचायत सदोह में पौधारोपण के बाद करने के बाद जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य चंपा ठाकुर ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने महिला मंडलों की मदद से बान व देवदार के करीब 100 पौधे रोपे हैं। देवदार की लकड़ी इमारती होती है। इस अवसर पर महिला मंडल, युवा मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें