पीएचसी चोलथरा का मार्ग खस्ताहाल
संवाद सहयोगी सरकाघाट धर्मपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चोलथरा को जाने वाला माग
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : धर्मपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चोलथरा को जाने वाला मार्ग 20 साल में पक्का नहीं हुआ है। मार्ग नाले में तबदील हो गया है। चढ़ाई होने के कारण वाहन चलाना भी जोखिमभरा हो गया है। मार्ग पर पत्थर बिखरे हए हैं। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को पेश आ रही है। बारिश होने पर यहां पर गाड़ियां नहीं चढ़ पाती हैं।
किसान सभा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, धर्मचंद राणा, बलदेव ठाकुर, इंद्र सिंह परदेसी, रणजीत सिंह, रतन चंद, कश्मीर सिंह, प्रेम सिंह, केहर सिंह, रिखीराम बनायल, हरजीत सिंह, सनबीर सिंह, अनंत राम, कर्म सिंह, बक्शी राम, विजय कुमार, श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, लश्करी राम, गांधी राम, रमेश ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द पक्का करने की मांग की है।
जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चोलथरा पंचायत धाड़ता क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत है। इसके मुख्यालय में बने पीएचसी में गरयोह, सधोट और बसंतपुर पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती है। इसके भवन का निर्माण कार्य 20 साल पहले शुरू हुआ था। अब भवन में पानी का रिसाव भी शुरू हो गया है। इसके लिए जो सड़क बनाई गई है, उसका ग्रेड सही नहीं है। उन्होंने सरकार से सड़क को पक्का करने की मांग की है।
-------------
चोलथरा पीएचसी की ओर जाने वाले सड़क का प्रारुप तैयार कर दिया गया है। जल्द टेंडर प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
-जेपी नायक, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सरकाघाट।