छतरी में बोलेरो कैंपर खाई में लुढ़की, एक की मौत
पर छतरी के निकट नैहरा में बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
संवाद सहयोगी, मंडी : करसोग व जंजैहली पुलिस की सीमा पर छतरी के निकट नैहरा में बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतक के शव का करसोग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार रात को बोलेरो कैंपर गाड़ी छतरी से करसोग की तरफ आ रही थी। जैसे गाड़ी नैहरा के निकट पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब सौ फीट नीचे गिर गई। इससे गाड़ी में सवार पांगणा के कांढा निवासी होशियार ¨सह की मौत हो गई। मरोगा निवासी चालक भूपेंद्र पाल व एक अन्य व्यक्ति इस हादसे में घायल हो गया है।
पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया चालक भूपेंद्र ¨सह के खिलाफ जंजैहली पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।