सड़क हादसे में जोगेंद्रनगर भाजपा महामंत्री घायल
जोगेंद्रनगर में सड़क दुर्घटना में मंडल भाजपा महामंत्री घायल हुए हैं। शुक्रवार को जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर भाजपा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान जोगेंद्रनगर मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पठानकोट चौक में विपरीत दिशा से आ रहे एक चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर में सड़क दुर्घटना में मंडल भाजपा महामंत्री घायल हुए हैं। शुक्रवार को जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर भाजपा के एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान जोगेंद्रनगर मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौक में विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अजय सकलानी को टांग और बाजू में चोटें आई हैं, वहीं उनके दोपहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। दोनों ही पक्षों में आपसी समझौते के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। नेताओं ने उनका कुशलक्षेम जाना।