मलोग गांव में दो परिवारों के झगड़े में एक लड़की घायल
सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तहत मलोग गांव में दो परिवारों के झगड़े में एक लड़की घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीडि़त परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुंदरनगर, जेएनएन। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तहत मलोग गांव में दो परिवारों के झगड़े में एक लड़की घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीडि़त परिवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मलोग गांव के काला राम ने बताया कि रविवार रात अपने घर में सोया हुआ था। उसी दौरान पवन कुमार वहां पहुंचा और साथ लगती अपने घर की छत से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य छत्त पर पहुंचे तो पवन कुमार ने उनपर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। पत्थर के हमले से उनकी बेटी घायल हो गई। हालांकि हमले में उसे मामूली चोटें आई। इसके बाद पवन कुमार और उसके स्वजनों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।