Move to Jagran APP

बराड में सीढि़यों से लुढ़कर व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, आनी : उपमंडल मुख्यालय आनी के बराड में बुधवार की रात एक व्यक्ति की मकान की

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 04:43 AM (IST)
बराड में सीढि़यों से लुढ़कर व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, आनी : उपमंडल मुख्यालय आनी के बराड में बुधवार की रात एक व्यक्ति की मकान की सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। डीएसपी आनी ते¨जदर वर्मा ने बताया मृतक की पहचान कराना पंचायत के शाई निवासी 52 वर्षीय डोला राम पुत्र बुध राम के रूप में हुई है। डोला राम आनी के नए बस अड्डे में सब्जी बेचता था। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने मित्र राधे लाल के साथ उनके बराड स्थित कमरे में जा रहा था। जैसे ही राधे लाल डोला राम से कुछ आगे चलकर कमरे का ताला खोल रहा था, तभी उनके मकान के सामने ही मकान के मालिक संजय कुमार शर्मा ने आवाज मारी की कोई व्यक्ति सीढि़यों से गिर गया है। जिस पर राधे लाल ने लोगों के साथ मिलकर उसे रात करीब 8 बजे 108 एंबुलेंस में आनी के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल आनी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

loksabha election banner

वहीं व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल ने बताया कि डोला राम व्यापार मंडल आनी का सदस्य थे, जिनकी आकस्मिक मौत के शोक स्वरूप व्यापार मंडल आनी ने आधे दिन बाजार बंद रखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.