एचआरटीसी बस की चपेट में आने से बिहार के व्यक्ति की मौत
परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार के पूर्णिया जिले के देवली गांव का रहने वाली सकेंन यादव पुत्र बनारसी यादव बीते करीब दस साल से बल्ह घाटी के टांवा में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार शाम को वह
सहयोगी, नेरचौक : नगर परिषद नेरचौक के कंसा वार्ड में शुक्रवार शाम परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से एक अन्य राज्य के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार के पूर्णिया जिले के देवली का रहने वाला सकेन यादव पुत्र बनारसी यादव करीब दस साल से बल्ह घाटी के टांवा में किराये के मकान में रहता था व मजदूरी करता था।
शुक्रवार शाम को वह लेंटल डालने के कार्य की समाप्ति के बाद भाई ललटू यादव के साथ डडौर से टांवा स्थित किराये के मकान में आ रहा था। लेकिन जब वह कंसा चौक में शिव मंदिर के निकट पहुंचा तो राज्य परिवहन निगम की बस ने उसे टक्कर मार दी। बल्ह पुलिस थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया शाम को करीब सात बजे हादसा पेश आया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।