यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निजी भूमि से साल में काट सकेंगे पांच पेड़
संवाद सहयोगी मंडी प्रदेश में अब घरेलू उपयोग के लिए निजी भूमि से पापुलर सफेदा समेत 19 प्र

संवाद सहयोगी, मंडी : प्रदेश में अब घरेलू उपयोग के लिए निजी भूमि से पापुलर, सफेदा समेत 19 प्रजाति के पेड़ों को काटने के लिए अब वन विभाग से अनुमति नहीं लेना पड़ेगी। भूमि मालिक अब घरेलू उपयोग के लिए साल में इन प्रजातियों के पांच पेड़ को काट सकता है। आम, पीपल व बरगद के पेड़ों को काटने के लिए संबंधित वन मंडल अधिकारी से अनुमित लेना आवश्यक रहेगा। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल प्रदेश भू परिरक्षण अधिनियम-1978 की धारा सात के साथ पठित धारा चार द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संबंध में पहले जारी आदेश में संशोधन किया है।
हिमाचल प्रदेश में निजी जमीन पर अब भूमि मालिक काला सिरिस, सफेदा, पापुलर भारतीय विलो (बियूंस), बांस, पेइक, खिड़क, दरेक, फगूड़ा, तिमला, अंजीरी, फिग, तून, टीक, अर्जुन, कामला, आम वाणिज्यिक विजातीय (उन्नत प्रजाति), रिष्टिक, डोडे (रीठा), बान इत्यादि के (अधिकतम पांच पेड़) काट सकता है। इन प्रजातियों के पेड़ों का इस्तेमाल केवल घरेलू उपयोग के लिए ही किया जा सकेगा। एक साल में अधिकतम पांच पेड़ों को ही काटा जा सकेगा। इसके लिए अब भू-मालिक को किसी अधिकारी से कोई अनुमति नहीं लेना पड़ेगी।
इसके अलावा निजी भूमि पर पीपल, बरगद और आम के हरे पेड़ों को सड़क चौड़ा करने, जान-माल के लिए खतरा बने पेड़ों और वास्तविक घरेलू उपयोग के लिए पेड़ काटने की अनुमति संबंधित वन मंडलाधिकारी से हासिल करनी होगी।
----------
अब भू-मालिक निजी भूमि से पापुलर, सफेदा व तून सहित 19 प्रजातियों के पेड़ों को वन विभाग की अनुमति के बगैर काट सकता है। पीपल, बरगद व आम के पेड़ों को काटने पर अभी पाबंदी है। इन तीन प्रजातियों के पेड़ों को काटने के लिए वनमंडल अधिकारी से अनुमति लेनी जरूरी है।
-एसएस कश्यप, वनमंडल अधिकारी मंडी।