विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएचएआइ ने कोटरोपी में शुरू किया एनएच बहाली का काम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2022 10:59 PM (IST)

सहयोगी पद्धर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने मंडी जिले के कोटरोपी में प

एनएचएआइ ने कोटरोपी में शुरू किया एनएच बहाली का काम
एनएचएआइ ने कोटरोपी में शुरू किया एनएच बहाली का काम

सहयोगी, पद्धर : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने मंडी जिले के कोटरोपी में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। मलबा हटाने व नया मार्ग बनाने के लिए मंगलवार को मशीनरी लगा दी है। क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपरी हिस्से में कटिग कर नाले में मलबा भरने व नया मार्ग तैयार करने की योजना है। अगर मौसम ने साथ दिया तो मार्ग बहाल होने में कम से कम 10 दिन लगेंगे।

शुक्रवार रात को नाले में आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग का 180 मीटर लंबा भाग बह गया है। एनएचएआइ ने सड़क में बनी गहरी खाइयों को भरने के लिए सड़क से ऊपर कटिग शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने एनएचएआइ से काम युद्धस्तर पर करने के लिए और मशीनरी लगाने की मांग की है। चार दिन से मार्ग बंद होने से लोगों को जानलेवा बन चुकी कोटरोपी की पहाड़ी को पार कर दूसरे छोर पर पहुंचना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से उरला और चुक्कू क्षेत्र के लोग गृह निर्माण और अन्य कार्यो के लिए रेत, बजरी, सीमेंट और सरिया आदि सामग्री न पहुंचने से काम बंद करने को मजबूर हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के लंबे रूट बाधित हुए हैं। एक तरफ जोगेंद्रनगर व दूसरी तरफ पद्धर तक ही लंबे रूट की बसें आ रही हैं। इससे एचआरटीसी को अब तक करीब 10 लाख रुपये की चपत लग चुकी है। कोटरोपी में एनएच को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नीचे की ओर दो जगह बने नाले को भरने के लिए मलबे और पत्थरों की आवश्यकता है। ऊपर की ओर से कटिग कर मलबा नीचे लाने का कार्य किया जा रहा है।

-साहिल जोशी, साइट इंजीनियर एनएचएआइ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।