अनछुए खूबसूरत स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच बनाएगा मोक्ष मीडिया
मोक्ष मीडिया सर्विस हिमाचल प्रदेश के अनछुए खूबसूरत स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच बनाने का प्रयास कर रही है।
सुंदरनगर, जेएनएन। मोक्ष मीडिया सर्विस हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार अभियान चला रही है। हिमाचल के अनछुए खूबसूरत स्थलों तक पर्यटकों की पहुंच बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सुंदरनगर में मोक्ष मीडिया सर्विसिज का 7वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें मोक्ष मिडिया के प्रबंध निदेशक विमल शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा मोक्ष मीडिया अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिसके लिए जहां प्रदेश सरकार से पूरा समर्थन व सहयोग मिल रहा है।
वहीं प्रशासन व पुलिस भी हर कदम पर उनका साथ दे रही है। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मोक्ष मीडिया के कार्यो को सराहा और उन्हें आने वाले समय में भी हर प्रकार का सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर विधायक सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी पुनीत रघु व डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल को सम्मानित भी किया गया। समारोह में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा, नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. चमन ठाकुर, पार्षद जितेंद्र शर्मा, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल, मोक्ष मीडिया से चेतन शर्मा, दीपक कुमार, निखिल कुमार, सीटू शर्मा, हरि कुमार व सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।