Move to Jagran APP

मोदी ने अपने दूसरे घर हिमाचल की अनदेखी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल के कार्यकाल में अपने दूसरे घर हिमाचल प्रदेश की अनदेखी की है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य ने बुधवार को मंडी में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण बिल की आड़ में भाजपा समर्थक उद्योगपतियों

By Rajiv GoswamiEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2015 12:29 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 06:13 PM (IST)

जागरण संवाददाता, मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल के कार्यकाल में अपने दूसरे घर हिमाचल प्रदेश की अनदेखी की है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य ने बुधवार को मंडी में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण बिल की आड़ में भाजपा समर्थक उद्योगपतियों टाटा, बिड़ला, अंबानी और अदानी को फायदा पहुंचाना चाहती है।

loksabha election banner

जबकि किसानों से उनकी जमीन छीन कर उन्हें विस्थापित करने पर तुली है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के चारों सांसद संसद में हिमाचल के किसान-बागवानों की आवाज उठाने में नाकाम रहे हैं। विक्रमादित्य ने मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि वे मोदी का गुणगान करने के अलावा कुछ नहीं कर पाए हैं।

बुधवार सुबह युकां प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ रोष रैली निकाली। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा गया।

मंडी में आएंगे राहुल गांधी
विक्रमादित्य ने कहा कि युवा कांग्रेस इसी माह मंडी में विशाल रैली करेगी। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया जा रहा है। राहुल गांधी देशभर के किसानों के हित में आंदोलन कर रहे हैं। इस रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी भी मौजूद रहेगी।

संगठन को कमजोर करने वालें नहीं बख्शे जाएंगे
विक्रमादित्य ने कहा कि पार्टी और सरकार को कमजोर करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। संगठन को कमजोर करने की मुहीम का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ऐसे लोगों की शिकायत पार्टी हाईकमान से भी की जाएगी।

खेलों की जिम्मेदारी खिलाड़ी संभालें
प्रदेश में खेल बिल का हवाला देते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि खेल संघों पर से राजनीतिज्ञों का कब्जा हटाया जाएगा। चाहे वो भाजपा के नेता हों चाहे कांग्रेस के। उनसे खेल संघों की कमान वापस लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि खेल संघों पर काबिज भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर आने वाले समय में गाज गिर सकती है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, पूर्व नप अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता विकास कपूर, यदुपति, राजेंद्र मोहन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.