चुनावी फसल काटने की बजाय मंत्रीजी काट रहे घास
Minister Anil sharma not participate in son Ashray sharma rally चुनाव के मौके पर नेता अकसर वोटों की फसल काटते हैं। लेकिन प्रदेश के एक मंत्री ऐसे भी हैं जो घास काट रहे हैं।
मंडी, जेएनएन। चुनाव के मौके पर नेता अकसर वोटों की फसल काटते हैं। लेकिन प्रदेश के एक मंत्री ऐसे भी हैं, जो चुनावी फसल काटने की बजाय अपने नए आशियाने के आंगन में घास काटते फिर रहे हैं। इन्हें न तो अपने उस दल की ङ्क्षचता है, जिसने इतना मान सम्मान बख्शा है। न ही अपने राजनीतिक भविष्य की। कई दिनों से देशभर में चर्चा का विषय बने जयराम सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मंगलवार देर शाम चुनावी राजनीति से दूर बाड़ीगुमाणु में अपने नए आशियाने के लॉन में मशीन लगाकर मजदूरों के साथ घास काटते दिखे।
उनका बड़ा बेटा आश्रय शर्मा कांग्रेस का टिकट लेकर पहली बार मंडी पहुंचा। लेकिन अनिल शर्मा दिखावे के लिए इस बात से भी पूरी तरह से अनजान बने रहे। अनिल शर्मा करीब डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव के ऐन मौके पर कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। सदर हलके से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा व मंत्री बने। उनका बड़ा बेटा भाजपा से लोकसभा टिकट मांगता रहा। लेकिन भाजपा ने घास नहीं डाला तो दादा सुखराम सहित कांग्रेस में वापसी कर ली। कांग्रेस ने भी टिकट थमा दिया। पिता व पुत्र के कांग्रेस में वापसी से अब अनिल शर्मा धर्मसंकट में फंसे हुए हैं, न तो मंत्री पद छोडऩे को तैयार हैं और न ही पार्टी का प्रचार करने के लिए राजी हो रहे हैं। बेटे को भी मात्र आशीर्वाद देने की बात कहते फिर रहे हैं।