विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी के सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़, विभाग ने सस्पेंड किया टीचर; डेपुटेशन पर आए शिक्षक ने खोले राज

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 06:12 PM (IST)

मंडी जिले के पद्धर स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक जेबीटी शिक्षक को निलंबित ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने छात्राओं से छेड़छाड़ पर आरोपित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने छात्राओं से छेड़छाड़ पर आरोपित शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मंडी के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप।

  2. छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक को निलंबित किया गया।

  3. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सहयोगी, पद्धर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने शिक्षक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिला मंडी में उपमंडल पद्धर के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात जेबीटी को छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और अनुचित व्यवहार के आरोप हैं। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा 10 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

डेपुटेशन पर आए शिक्षक को बताई आपबीती

गत सप्ताह शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए शिक्षक विद्यालय से बाहर गया था। इस दौरान कुछ छात्राओं ने प्रतिनियुक्ति पर आए दूसरे शिक्षक को अपनी बात बताई थी। इसके बाद अभिभावकों ने चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत की थी। हेल्पलाइन टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं और अभिभावकों के बयान दर्ज किए थे। 

जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई

शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने और उनके निजी अंगों को छूने के आरोप हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी ने निलंबन आदेश जारी किए हैं।

जैदेवी में मुख्यालय किया तय

शिक्षक को वर्तमान कार्यस्थल से कार्यमुक्त कर प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी सुंदरनगर-दो के मुख्यालय जैदेवी में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए। उन्हें आधिकारिक कार्यों, अभिलेखों, रजिस्टरों और विद्यालय की अन्य संपत्ति का प्रभार सक्षम प्राधिकारी के नामित अधिकारी को 10 दिन के भीतर सौंपना होगा।

क्या कहना है डीएसपी नेगी का 

डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।

यह भी पढ़ें: IPS संजीव गांधी के विरुद्ध FIR, कॉन्स्टेबल के 1.87 लाख रुपये भुगतान में गड़बड़ी का आरोप; अवैध निकासी की भी जांच