राज्यस्तरीय चित्रकला स्पर्धा में भाग लेगी संस्कृति
चयन राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्कृति शर्मा एसजेवीएन के तहत स्कूली बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने बताय कि इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत उर्जा संरक्षण पर किया जा रहा है। पहले इसका आयोजन विद्यालय स्तर पर हुआ था
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : महावीर स्कूल की छात्रा संस्कृति शर्मा का चयन राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संस्कृति शर्मा एसजेवीएन के तहत स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी। स्कूल की प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत ऊर्जा संरक्षण पर किया जा रहा है। पहले इसका आयोजन विद्यालय स्तर पर हुआ था। जिसके बाद चुनी हुई पेंटिंग को जिलास्तर पर चुना गया। इसके बाद इसका चयन राज्यस्तर के लिए हुआ है।