जोगेंद्रनगर मंदिर मार्ग पर एकतरफा होगी वाहनों की आवाजाही
त मार्ग मंदिर रोड़ पर वीरवार से चारपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त मंडी के आदेशों की अनुपालना करते हुए स्थानीय प्रशासन ने मंदिर रोड़ को अब चार पहिया वाहनों की एक तरफा आवाजाही कर दी है। मंदिर रोड़ से पहले दोनों ओर से चार पहिया वाहन आवागमन करते थे। इसके चलते मंडी-पठानकोट हाईवे और जोगेंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर जाम की समस्या भी
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर शहर का अति व्यस्त मार्ग मंदिर रोड़ पर वीरवार से चारपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त मंडी के आदेशों की अनुपालना करते हुए स्थानीय प्रशासन ने मंदिर रोड़ को अब चार पहिया वाहनों की एक तरफा आवाजाही कर दी है।
मंदिर रोड़ से पहले दोनों ओर से चार पहिया वाहन आवागमन करते थे। इसके चलते मंडी-पठानकोट हाईवे और जोगेंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता था। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर जाम की समस्या भी बनी रहती थी। सड़क पर राहगीरों का गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को सौंपे गए प्रस्ताव के बाद उपायुक्त मंडी ने मंदिर रोड को वनवे घोषित करने की अधिसूचना जारी की थी। आदेशों पर आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए भी एक महीने का समय दिया था और अब मंदिर रोड़ को अधिकारिक तौर पर चारपहिया वाहनों के लिए एकतरफा घोषित किया गया है हालांकि दोपहिया वाहनों की दोनों ओर से आवाजाही जारी रहेगी। बुधवार को नगर परिषद जोगेंद्रनगर की ओर से मंदिर रोड़ के दोनों और वन वे के चेतावनी बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए। वीरवार को मंदिर रोड़ के दोनों छोरा पर पुलिस जवानों की भी तैनाती की जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के चालान होंगे। यही नहीं वाहनों को जब्त करने से भी पुलिस गुरेज नहीं करेगी।
वहीं, थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने चारपहिया वाहन चालकों से आदेशों की अनुपालना का आहवान किया है। मंदिर रोड़ को चारपहिया वाहनों के लिए वन वे घोषित कर दिया गया है। उपायुक्त मंडी के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन कड़ी कार्रवाई अमल में लाया जाएगा। वाहन चालकों की सुविधा के लिए मंदिर रोड़ के दोनों छोरों पर चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं।
अमित मेहरा, एसडीएम जोगेंद्रनगर