मंडी में सड़क धंसने से हादसा: एचआरटीसी बस को पास देते समय लुढ़का ट्रक, नौहली-पद्धर मार्ग पर हुई घटना
मंडी जिले में जोगेंद्रनगर-नौहली-पद्धर मार्ग पर टिक्कर के पास सड़क धंसने से एक ट्रक नीचे लुढ़क गया, जब वह एचआरटीसी ...और पढ़ें

मंडी में नौहली-पद्धर सड़क धंसने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक व खड़ी बस। जागरण
HighLights
मंडी में सड़क धंसने से ट्रक नीचे लुढ़का।
एचआरटीसी बस को पास देते समय हुआ हादसा।
खराब सड़क स्थिति के कारण हुआ यह हादसा।
सहयोगी, पद्धर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक हादसा हुआ है। जोगेंद्रनगर-नौहली-पद्धर मार्ग पर टिक्कर के पास बस को पास देते समय सड़क धंसने से एक ट्रक नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक चालक को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की खराब हालत के कारण बस को पास देते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
नौहली से पद्धर तक बदहाल है सड़क
जोगेंद्रनगर-नौहली सड़क विशेषकर टिक्कर से नौहली-पद्धर तक का हिस्सा लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे पड़े हैं और कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है। इसके अलावा सड़क किनारे बने डंगे भी कई जगह धंस चुके हैं, जबकि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है।
सड़क को दुरुस्त करने की उठी मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने, धंसे डंगों को दुरुस्त करने, पानी की निकासी की व्यवस्था करने और सड़क किनारे उगी घास की कटाई करवाने की मांग की है।
