रविद्र रवि बने हिमाचल निर्माण कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष
र्माण कामगार संघ संबंधित मजूदर संघ का पहला प्रदेश स्तरीय अधिवेशन मंडी में हुआ। इसकी अध्यक्ष संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीटी पाटिल ने की। अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री जयंत देशपांडे व मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्माण कामगार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला कांगड़ा से रविद्र रवि को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मंडी की लता ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष क
संवाद सहयोगी, मंडी : हिमाचल निर्माण कामगार संघ संबंधित मजूदर संघ का पहला प्रदेशस्तरीय अधिवेशन मंडी में हुआ। इसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीटी पाटिल ने की। अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री जयंत देशपांडे व मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर निर्माण कामगार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिला कांगड़ा से रविद्र रवि को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मंडी की लता ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रभुनाथ सिंह, घनश्याम व कुल्लू के दौलत राम को उपाध्यक्ष, बिलासुपर के रतन ठाकुर को प्रदेश महामंत्री, हमीरपुर के अमनदीप, बिलासुपर के देवराज, सोलन के मुकेश व कांगड़ा के सुभाष धीमान को सचिव तथा कुल्लू के नंद लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रविद्र कुमार की अगुवाई में कामगारों ने शहर में एक रैली निकाली। इस अवसर पर हेमराज ठाकुर, अशोक पराशर आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप