विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के एक ही नंबर की दो गाड़ियां होने पर हिमाचल पुलिस ने कंपनी से मांगा रिकॉर्ड, मंडी में कब्जे में लिया वाहन

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 13 Sep 2026 12:10 PM (IST)

मंडी में एक टाटा गाड़ी को जब्त किया गया है, जिस पर हिसार की डस्टर गाड़ी जैसा ही नंबर प्लेट ...और पढ़ें

हरियाणा नंबर की दो गाड़ियां।

हरियाणा नंबर की दो गाड़ियां।

HighLights

  1. मंडी में टाटा गाड़ी पर हिसार की डस्टर जैसा नंबर मिला।

  2. दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने गाड़ी जब्त कर जांच शुरू की।

  3. टाटा कंपनी से गाड़ी के रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में टाटा व हिसार में डस्टर गाड़ी में लगे एक ही नंबर की परतें पुलिस ने खंगालनी आरंभ कर दी हैं। मंडी में पकड़ी गई गाड़ी के दस्तावेज संबंधित व्यक्ति द्वारा उपलब्ध न करवाने के कारण पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही टाटा कंपनी से भी इस गाड़ी के बारे में रिकॉर्ड मांगा गया है, ताकि गाड़ी कहां खरीदी गई और कैसे हिसार का नंबर इस गाड़ी पर लगा, इसकी जांच हो सके।

पंजाब के डीलर से खरीदने की बात आई सामने

पुलिस जांच कर रही है कि इस गाड़ी पर लगा नंबर एचआर-26 बीवाई 5790 हिसार का क्यों था? हालांकि आरंभिक जांच में यह बात सामने आई कि यह गाड़ी पंजाब के किसी डीलर के जरिए संबंधित व्यक्ति ने खरीदी थी।

साथ ही इसे वह लंबे समय से चला रहा था, लेकिन गाड़ी के कागजात न होने पर अब इसके चोरी की गाड़ी होने की संभावना पर भी पुलिस जांच आगे बढ़ाएगी। 

पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

मंडी शहर में शुक्रवार सायं सामने आए इस रोचक मामले ने सबको हैरान किया है। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, गाड़ी का रिकॉर्ड लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मंडी में ‘टाटा’ और हिसार में ‘डस्टर’ हरियाणा की दो गाड़ियों पर एक ही नंबर; हिमाचल में चालान होने पर खुली पाेल