Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mandi News: फिर मिली 'चरस' की बड़ी खेप, साढ़े चार किलो का माल लेके जा रहे थे पंजाब

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 08:35 PM (IST)

    मंडी पुलिस ने मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंद्रावणी के निकट नाके के दौरान टैक्सी सवार दो युवकों से 4.234 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

    Hero Image
    बिंद्रावणी में दो युवकों से साढ़े चार किलोग्राम चरस बरामद, पंजाब लेके जा रहे थे खेप

    मंडी, संवाद सहयोगी :  मंडी पुलिस ने मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंद्रावणी के निकट नाके के दौरान टैक्सी सवार दो युवकों से 4.234 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपितों की पहचान मंगनत मोहम्मद पुत्र सरदार मोहम्मद गांव कटारी डाकघर लापरा तहसील पायल जिला लुधियाना पंजाब व हार्दिक छाबड़ा पुत्र उमाकांत ए-15,41 आरएनए ब्राड वे मीरा रोड ईस्ट थाना महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टैक्सी में बरामद हुई खेप

    मंडी पुलिस की टीम ने वाहनों की जांच के लिए मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिंद्रावणी में नाका लगाया हुआ था। दोपहर बाद कुल्लू की ओर से आई पंजाब की एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। टैक्सी सवार दोनों आरोपितों के सामान की तलाशी लेने पर बैग से चरस की यह खेप बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। दोनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपित चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।