मंडी नगर निगम में बैंच-तिरपाल आवंटन पर विवाद, उप महापौर ने मांगी लाभार्थियों की जानकारी
मंडी नगर निगम में बैंच और तिरपाल आवंटन का विवाद गहरा गया है, उप महापौर ने अपने वार्ड में कम बैंच मिलने का मुद्दा उठाया है। अब उप महापौर ने लाभार्थियों के मोबाइल नंबरों सहित पूरी जानकारी मांगी है ताकि सही वितरण की पड़ताल की जा सके।

नगर निगम मंडी (फोटो- जागरण आर्काइव)
HighLights
मंडी नगर निगम में बैंच आवंटन पर विवाद जारी है
उप महापौर ने अपने वार्ड में कम बैंच मिलने पर सवाल उठाया
लाभार्थियों के नंबरों सहित बैंच-तिरपाल की जानकारी मांगी गई
जागरण संवाददाता, मंडी। नगर निगम मंडी में बैंचों और तिरपाल आवंटन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उप महापौर के वार्ड समखेतर में बैंच कम मिलने को लेकर मामला उठ गया है। उप महापौर ने स्वयं इस पर संज्ञान लेते हुए अब बैंचों और बांटे गए तिरपालों की जानकारी लाभार्थियों के नंबरों सहित मांगी है।
पूर्व में नगर निगम को 250 के करीब बैंच आए थे। इनको मांग के अनुसार उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी। नगर निगम ने जब बाद में बैंचों की गिनती आरंभ की तो कुछ बैंच कम मिले। इसके बाद निगम ने यह कहां कहां गए है इसकी पड़ताल की तो सही आंकड़ा पूरा हाेने की बात कही। अब फिर से बैंचों के आवंटन को लेकर विवाद आरंभ हो गया।
उप महापौर ने अपने वार्ड में कही कम बैंच दिए जाने की बात कही।इसके बाद वीरवार को हुई नगर निगम की बैठक में भी उन्होंने अपने वार्ड में बैंच कम मिलने का मामला, फिर से उठाया।
वहीं इस बारे भी चर्चा है कि एक पार्षद ने अपने घर के पास बैंचों को संभाल कर रहा है और उनको आवंटित तक नहीं किया गया है। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों से पूरा ब्यौरा मांगा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब उन्होंने जहां-जहां तिरपाल और बैंच दिए गए उन सभी उपभोक्ताओं के नंबर भी मांगे हैं ताकि यह पता चले सके कि सही लाभार्थियों को मिले हैं या नहीं यह पता चल सके।
पुरानी फैसलों को अमल करने की तैयारी
नगर निगम की पहले हुइ बैठक में शहर में भगवान शिव सहित मूर्तियां स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पीपल के नीचे जहां पत्तल वाले बैठते हैं, वहां पर एक मूर्ति स्थापित करने की योजना निगम ने बनाई है।
नगर निगम को पूर्व में मिले बैंचों और बांटे गए तिरपालों की जानकारी नंबरों सहित मांगी गई है, ताकि पता चल सके कि यह कहां और कितने मिले हैं। -जितेंद्र जानी, उप महापौर नगर निगम मंडी।