धर्मपुर ने मॉडल विधानसभा क्षेत्र के तौर पर बनाई पहचान
आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा धर्मपुर हलके में हो रहे जनहितैषी विकास कार्यों के चलते क्षेत्र ने प्रदेश में मॉडल हलके के रूप में अपनी पहचान बनाई है। क्षेत्र में विकास के कामों में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। वह सोमवार को धर्मपुर हलके के बहरी
सहयोगी, धर्मपुर : आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा धर्मपुर हलके में हो रहे जनहितैषी विकास कार्यो के चलते क्षेत्र ने प्रदेश में मॉडल हलके के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह सोमवार को धर्मपुर हलके के बहरी, सिद्धपुर, स्योह, रांगड़ तथा फफडोल में करीब 13 करोड़ के विकास कार्यो का शुभारंभ करने के बाद आयोजित जनसभाओं में बोल रहे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बागवानी गतिविधियों को अपनाने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने करीब सात करोड़ से बनने वाली चकैणा से बैरी सड़क के सुधार कार्य का शुभारंभ किया। इस सड़क के बनने से मियोह, चकैणा, बैहर, मलवा जोल, सिद्धपुर और परौण गांव की लगभग छह हजार की आबादी लाभांवित होंगी। 502 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सिद्धपुर से सकलाना सड़क के सुधार कार्य का भी शुभारंभ किया। इलाके के लगभग 3000 लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने पांच लाख से बनने वाली सयोह ठाई से आयुर्वेदिक औषद्यालय स्योह तक संपर्क सड़क कार्य का शुभारंभ किया। पांच लाख की लागत से रांगड़ गांव की सड़क में सीमेंट, कंकरीट डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश महासचिव रजत ठाकुर, मंडल महासचिव व पंचायत प्रधान समौड़ प्रताप सकलानी, प्रधान सिद्धपुर सरिता देवी, बैहरी पंचायत प्रधान कांता देवी, पंचायत प्रधान भरौरी विनोद कुमार, खनौड के प्रधान ओम चंद भी मौजूद थे।