हिमाचल: कॉलेज के वाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिए छात्रा के आपत्तिजनक वीडियो, रात 2 बजे फोन कर धमकाया
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक युवती के आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में प्रसारित किए ...और पढ़ें

मंडी में कॉलेज छात्रा के वीडियो वायरल कर दिए। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
युवती के आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में प्रसारित।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
युवती को शिकायत न करने पर धमकी मिली।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुंदरनगर क्षेत्र में एक युवती के आपत्तिजनक वीडियो कथित तौर पर उसकी सहमति के बिना कॉलेज के इंटरनेट मीडिया समूहों में प्रसारित कर दिए। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर उसके आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिली। आरोप है कि सुंदरनगर क्षेत्र के एक युवक ने युवती की सहमति के बिना ये वीडियो कॉलेज समूहों में साझा किए।
युवती को दी धमकी
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर की रात करीब दो बजे युवक के चचेरे भाई ने युवती को इस बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
युवती मानसिक तनाव में
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं युवती के पिता ने आरोपित युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज के ग्रुप में वीडियो वायरल होने के कारण युवती मानसिक तनाव में बताई जा रही है।
क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपों की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: 'इंटेलिजेंस और प्रशासनिक फेलियर था ऑपरेशन ब्लूस्टार', कसौली लिटफेस्ट में लेखक प्रोबल दासगुप्ता ने दी बेबाक राय
