दिव्यांगों के मामले में अफसरशाही कर रही गुमराह : कुशल
दिव्यांगजनों के कानूनी सलाहकार एवं मुख्य समाजसेवी कुशल कुमार सकलानी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव व मुख्य न्यायाधीश को प्रदेश की समस्त जनता को एक समान नीति के तहत तमाम लाभ देने का आग्रह किया है। सकलानी ने कहा कि केवल नेत्रहीन दिव्यांगों के पक्ष में सेवानिवृत्ति की आयु 5
सहयोगी, सुंदरनगर : दिव्यांगजनों के कानूनी सलाहकार एवं मुख्य समाजसेवी कुशल कुमार सकलानी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव व मुख्य न्यायाधीश को प्रदेश की समस्त जनता को एक समान नीति के तहत तमाम लाभ देने का आग्रह किया है।
सकलानी ने कहा कि केवल नेत्रहीन दिव्यांगों के पक्ष में सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 वर्ष की सूचना 29 मार्च 2013 को जारी की गई थी। जबकि सभी दिव्यांगों के लिए यह अधिसूचना जारी होनी थी। इसमें देश की सुप्रीम अदालत व पंजाब सरकार आदि अपना निर्णय सभी दिव्यांगों के पक्ष में दे चुकी है, जिसमें 40 प्रतिशत व इससे ऊपर सभी दिव्यांगों को एक समान कानून पूरे विश्व में लागू किया गया है। फिर भी सेवानिवृत्त व नियुक्तियां समेत अन्य लाभ सुख सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री दीवाली या नववर्ष से पहले दिव्यांगजनों के पक्ष में अधिसूचना जारी करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही वर्तमान सरकार को गुमराह कर रही है। उच्च न्यायालय भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरकार को सीधे तौर पर इसे लागू करने के निर्देश दें। दिव्यांगों में प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैया के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।