डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
क स्कूल शहरी शाखा मंडी की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे एलकेजी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार गोयल मीना गोयल सुरेंद्रा गौतम कमला हांडा व बनीता कपूर रही। शाखा प्रभारी सीमा कपूर ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एलकेजी ओक में रिहाना ने प्रथम आर्या ने द्वितीय व शगुन व काव्या
संवाद सहयोगी, मंडी : डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शहरी शाखा मंडी की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे एलकेजी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्यअतिथि कृष्ण कुमार गोयल सहित मीना गोयल, सुरेंद्रा गौतम, कमला हांडा व बनीता कपूर मौजूद रही। शाखा प्रभारी सीमा कपूर ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एलकेजी ओक में रिहाना ने प्रथम, आर्या ने द्वितीय व शगुन व काव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में पीयूष ने पहला, अर्श ने दूसरा व पूर्व ने तीसरा स्थान पाया। प्री नर्सरी में नारायणी ने प्रथम, गोरिशा व आसिया द्वितीय व अगन्या तीसरे स्थान पर रही। जबकि बालक वर्ग में विक्रमादित्य, देवाश व अविक ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। यूकेजी लिली में शताक्षी प्रथम, कैरवी द्वितीय व मिशिका तीसरे स्थान पर रही। जबकि बालक वर्ग में प्रत्युश व अर्नव ठाकुर, दैविक व रूहान ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इन विजय बच्चों को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य मेडल प्रदान किए गए। अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें शिवानी ठाकुर, सत्या देवी, चंद्रावति, वरूण महंत, राजेश पुंछी, गिरधारी लाल, विजय कुमार, सचिन कुमार, चेतन, शिल्पी, अमना, प्रियंका, अनुप्रिया, माधुली, इंद्रा अरनोट, न्याशी, शताक्षी व सुकन्या विजेता रही। प्रधानाचार्य के एस गुलेरिया ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।