भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास ठप : प्रेम लाल
मंडी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू ने कहा कि विकास का दावा करने वाली प्रदेश की जयराम सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। लोगों में आस जगी थी कि मंडी जिला को मुख्यमंत्री का पद मिलने से यहां विकास को गति मिलेगी। लेकिन इन दो वर्षाें में सराज विस क्षेत्र को छोड़ पूरे जिले में कोई नया कार्य शुरु नहीं हो पाया है। कनैड
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मंडी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष प्रेमलाल गुड्डू ने कहा कि विकास का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य हैं। लोगों में आस जगी थी कि मंडी जिला को मुख्यमंत्री मिलने से यहां विकास को गति मिलेगी लेकिन इन दो वर्षाें में सराज विस क्षेत्र को छोड़ पूरे जिले में कोई नया कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कनैड में हुई कांग्रेस सेवादल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम महज सराज तक ही सीमित होकर रह गए हैं। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली चरमरा के रह गई है। मंडी जिला में सड़कों की हालत बेहद खराब है। सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस सेवादल बूथ स्तर पर अभियान शुरु करेगी। इस मौके पर नाचन सेवादल अध्यक्ष भगत राम ठाकुर, सुंदरनगर के अध्यक्ष चमन लाल, ग्राम पंचायत चांबी के प्रधान दलीप ठाकुर, रमेश कुमार, गुरिया राम, ज्ञान चंद, दुर्गा दास व भगत राम सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।