सरकार के दो साल पूरे होने पर जोगेंद्रनगर में होगें कार्यक्रम : पकंज
प्रदेश भाजपा सरकार के दो वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल पर जोगेंद्रनगर में मंडल भाजपा के नेतृत्व में अनेकों कार्यक्रम आयोजित होगें। इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को मंडल भाजपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने यह बात कही। बताया कि सरकार ने पहले वर्ष में 6
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : प्रदेश भाजपा सरकार के दो वर्षो के स्वर्णिम कार्यकाल पर जोगेंद्रनगर में मंडल भाजपा के नेतृत्व में अनेकों कार्यक्रम आयोजित होगें। इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
बुधवार को मंडल भाजपा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले वर्ष में 68 विधानसभा क्षेत्रों का दौराकर विकास की ईवारत लिखने की जो कवायद शुरू की थी, वह सरकार के दूसरे वर्ष के कार्यकाल में धरातल पर उतरना शुरू हो चुकी है।
प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास करवाने वाले माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दो वर्षो का कार्यकाल प्रदेश को शिखर की ओर ले जा रहा है। जिसके लिए सरकार के आलाधिकारी एवं मंत्रीगण ही नहीं बल्कि विधायक भी बधाई के पात्र हैं। मंडल भाजपा की इस बैठक में उपस्थित बूथध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को आश्वास्त करते हुए जम्वाल ने कहा कि संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता है उनके हितों की रक्षा के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
मंडल भाजपा मिडिया प्रमुख राजीव सूद, मंडल भाजपा महामंत्री अजय सकलानी, तेज सिंह, संसार चंद भंगालिया, राजीव खान, अमन बिष्ट, ज्ञान चंद आदि मौजूद रहे।