Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ को करें मजबूत : राम ¨सह

मंडल भाजपा सुंदरनगर की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडलाध्यक्ष बरागी राम की अध्यक्षता में सुंदरनगर में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में पहले दिन मंडल पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रधान व महमंत्री, जिला व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। दूसरे दिन बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी व भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि व नगर परिषद पार्षद उपस्थित रहें। बैठक के पहले सत्र का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की इस बार भी पूर्व की तरह जीत

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 08:00 PM (IST)
लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ को करें मजबूत : राम ¨सह
लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ को करें मजबूत : राम ¨सह

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मंडल भाजपा सुंदरनगर की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडलाध्यक्ष बरागी राम की अध्यक्षता में सुंदरनगर में बुधवार को हुई। बैठक में पहले दिन मंडल पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के प्रधान व महामंत्री, जिला व प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। दूसरे दिन बुधवार को पदाधिकारियों के साथ बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी व भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि व नगर परिषद पार्षद उपस्थित रहें। बैठक के पहले सत्र का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल ने किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों बारे विस्तार से जानकारी दी। जिला विस्तारक नवल नेगी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास बारे विस्तार से बैठक में जानकारी दी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बूथ को मजबूत करने के लिए वहां के नये मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का आहवान किया। प्रदेश महामंत्री राम ¨सह ने समारोह सत्र में प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जनजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करने बारे प्रेरित किया।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला महामंत्री नरेश चंदेल व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा व हेमप्रकाश, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष परस राम व धनी राम, महिला मोर्चा अध्यक्षा ¨चता डोगरा, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमरु राम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्म ¨सह चौधरी, प्रदेश ओबीसी सचिव रमेश सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल व महामंत्री घनश्याम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.