युवा देश का भविष्य, इस कथन को समझना आवश्यक : शालिनी
संवाद सहयोगी, कुल्लू : नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन महिला मंड
संवाद सहयोगी, कुल्लू : नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन महिला मंडल भवन कलैहली में मनाया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री नें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज के युग में सभी कहते हैं कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी है। लेकिन इस तथ्य को समझने की आवश्यकता है। आज के युग में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है। नशे को अपने समाज से बाहर निकालने की आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी को फर्जी लाटरी लगने की आ रही कॉल से सावधान रहने का आह्वान किया है। अपने खात ोंकी किसी भी तरह की जानकारी अंजान कॉलर को न दें।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र लाल ¨सह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी समस्त युवाओं के लिए प्रेरणा है। स्वामी विवेकानंद के मार्गों व आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा संसद की जानकारी भी दी।
युवा पंचायत प्रधान शीला देवी ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए युवा जन प्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए।
सि मौके पर आइटीआइ मुख्य तपेश चोपड़ा, महिला प्रधान शारदा शर्मा, श्वेता कपूर, प्रमुख समाजसेवी डागू राम, संघर्ष महिला मंडल सचिव सरिता, सहभागिता के जिला संयोजक बीजू, समाज सेवी रजनी ठुकराल, महिला मंडल के सदस्य, आइटीआइ के विद्यार्थी, ग्राम पंचायत के सदस्य व गांव के लोग मौजूद रहे।