अकादमी के 17 युवा करेंगे देश की रक्षा
माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगेंद्रनगर के 22 बच्चों में से 17 बच्चे कांगड़ा जिला के आर्मी में चयनित हुए है। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने बताया चयनित बच्चों के कठिन परिश्रम से और अध्यापकों की कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया है। चयनित बच्चों में से राजेंद्र कुमार सरमान, चमेल ¨सह लाहड़, सौरभ ठाकुर लोहार्डी,
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगेंद्रनगर के 22 बच्चों में से 17 बच्चे कांगड़ा जिला के आर्मी में चयनित हुए हैं। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने बताया चयनित बच्चों के कठिन परिश्रम से और अध्यापकों की कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया है। चयनित बच्चों में से राजेंद्र कुमार सरमान, चमेल ¨सह लाहड़, सौरभ ठाकुर लोहार्डी, रणजीत ¨सह नालोहता, र¨वद्र कुमार धर्माण, राकेश कुमार चंब्बा, संजीव कुमार गुनेहड़, साहिल ठाकुर लोहार्डी, कुशल कुमार बरोट, हिमांशु कौंडल बीड़, सुनील राव बीड़, राम कुमार लोहार्डी, राकेश कुमार लाहड़, गणेश ठाकुर बरोट, र¨वद्र कुमार बरोट, अनिल कुमार बरोट, साहिल कोठीकोहड़ से है। राम प्रकाश ठाकुर ने चयनित बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा चयनित बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ हर रोज मेडिटेशन करवाई जाती थी और और साथ में माइंड पावर और मेमोरी पापड़ के टिप्स भी दिए जाते थे जो बच्चों को अच्छा परिणाम लाने में बहुत मददगार सिद्ध हुए हैं। बच्चों की ईमानदारी से की गई मेहनत और अध्यापकों द्वारा लगन से पढ़ाने के बाद अच्छा परिणाम मिला है। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा भविष्य में भी अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हुए बच्चों को कठिन परिश्रम के साथ ऐसी मेहनत करवाते रहेंगे।