Move to Jagran APP

बनाला में पहाड़ी दरकी, घंटों फंसी रही चार एंबुलेंस

पहाड़ी दरक गई। शनिदेव मंदिर के निकट पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहने से चट्टानों के साथ मलबा राष्ट्रीय राज मार्ग पर आ गया। जिससे राष्ट्रीय राज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इससे मार्ग के दोनों ओर करीब पच्चीस किलोमीटर तक जाम लग गया। प्रशासन ने कुल्लू से मंडी की तरफ आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा। जिससे वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 09:47 PM (IST)
बनाला में पहाड़ी दरकी, घंटों फंसी रही चार एंबुलेंस

सहयोगी, नगवाई : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाला के निकट बुधवार सुबह को पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क पर आ गया, इससे हाईवे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। यहां फोरलेन निर्माण के लिए एक पहाड़ की क¨टग का काम चल रहा है। अचानक पहाड़ी दरक गई। यातायात बाधित होने से मार्ग के दोनों ओर करीब 25 किलोमीटर के दायरे में जाम लग गया। प्रशासन ने कुल्लू से मंडी की तरफ आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा। इससे वाहन चालकों के साथ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बनाला में शनि मंदिर के नजदीक पहाड़ी से भारी मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। इस कारण हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक दिन भर वाया कटौला डायवर्ट किया, जिससे पर्यटक परेशान हुए और भारी वाहनों को दिनभर सड़क खुलने का इंतजार ही करना पड़ा। फोरलेन के लिए सड़क की क¨टग का कार्य चला हुआ है और इस कार्य के कारण ही यहां पहाड़ी से मलबा आ रहा है। पहाड़ी पर एक विशालकाय चट्टान के खिसकने का खतरा भी बन गया है, जिससे यहां से सफर करना खतरे से खाली नहीं रह गया है।

स्थानीय निवासी भगत राम का कहना है कि उक्त स्थान पर पहाड़ी का हिस्सा कभी भी किसी हादसे को अंजाम दे सकता है। प्रशासन और एनएचआइ को उक्त हिस्से को कई बार गिराने की मांग कर चुके हैं। जाम में फंसे चंडीगढ़ निवासी सोनू ने बताया वे किसी जरूरी काम से मनाली जा रहे हैं, लेकिन वे सुबह से जाम में फंसे हैं। पहाड़ी पर से चट्टाने गिरने के बीच यात्रियों की जान को जोखिम में डालने वाले बेलगाम वाहन चालकों को चालान के रूप में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं बनाला में मरीजों को ले जा रही चार एबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहीं।

तहसीलदार औट रमेश राणा ने बताया जैसे ही प्रशासन को पहाड़ी के दरकने की सूचना हासिल मिली, उन्होंने तुरंत फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी को पहाड़ी के उक्त हिस्से को गिराने के निर्देश दिए। लोगों के सुरक्षा को देखते हुए हाइवे पर यातायात बंद कर दिया है और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जा रहा है। मार्ग को जल्द ही वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

-----

खतरनाक हो सकती है बेतरतीब कटिंग:

पंडोह से औट बनाला तथा नगवाई से झिड़ी फोरलेन निर्माण में लगी कंपनियों द्वारा जगह-जगह बेतरतीब क¨टग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से रोजाना घंटों हजारों लोग जाम में फंस रहे हैं। निजी व सरकारी बस चालकों में सवारियों को कैश करने की होड़ लगने से ट्रैफिक जाम हो रहा है। स्थानीय पुलिस एक, दो जवान ही कई किलोमीटर तक लगे इस जाम को बहाल करवाने के लिए नाकाफी हो रहे हैं। लंबी कतारों से हादसे का डर हमेशा बना रहता है, क्योंकि फोरलेन निर्माण में जहां पहाड़ों की क¨टग का कार्य हो रहा। वहां पर पत्थर गिरने व पहाड़ी के खिसकने का खतरा निरंतर बना रहता है।

------

फोरलेन कंपनियों की ही मशीनरी से मार्ग बहाली का कार्य चल रहा है। जिस स्थान पर पहाड़ी से मलबा आ रहा है, वहां पुलिस व स्थानीय प्रशासन को एहतियात बरतने को कहा गया है।

-ऋगवेद ठाकुर, उपायुक्त, मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.