विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली फोरलेन पर टनल से यातायात शुरू होते ही मंडी के इस बाजार में कारोबार ठप, पुराने मार्ग से जोड़ने की उठी मांग

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 13 Sep 2026 03:14 PM (IST)

मनाली फोरलेन पर दयोड़ से हणेगी टनल से यातायात शुरू होने के बाद हणोगी बाजार की रौनक कम हो गई ...और पढ़ें

हणोगी टनल से यातायात शुरू होने के बाद बाजार में रौनक गायब हो गई है।

हणोगी टनल से यातायात शुरू होने के बाद बाजार में रौनक गायब हो गई है।

HighLights

  1. हणोगी टनल से यातायात शुरू होने पर बाजार की रौनक घटी।

  2. माता हणोगी मंदिर तक पहुंचने में लोगों को परेशानी।

  3. स्थानीय लोग पुराने मार्ग को फोरलेन से जोड़ने की मांग कर रहे।

संवाद सहयोगी, पंडोह (मंडी)। मनाली फोरलेन पर दयोड़ से हणेगी टनल के माध्यम से यातायात शुरू होने के बाद हणोगी बाजार की रौनक कम हो गई है। पहले वाहन हणोगी बाजार से होकर निकलते थे, अब गाड़ियां सुरंगों से होकर गुजर रही हैं, इससे बाजार के दुकानदारों और स्थानीय कारोबार पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले समय में जब दोनों तरफ की सुरंगों से यातायात पूरी तरह शुरू हो जाएगा, तो हणोगी बाजार और प्रसिद्ध माता हणोगी मंदिर तक पहुंचने के लिए पुराने मार्ग से आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हणोगी सुरंग फोरलेन को पुराने मार्ग से जोड़ने का कोई प्रविधान नहीं रखा गया है। ऐसे में बाजार और माता मंदिर आने वाले लोगों को लंबा रास्ता तय कर दयोड़ के पुराने मार्ग से होकर पहुंचना पड़ेगा। 

...तो लोगों पर पड़ेगा असर

स्थानीय लोगों का कहना है सुरंगों से यातायात शुरू होने के कारण हणोगी बाजार में वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। यदि भविष्य में दोनों तरफ की सुरंगों से यातायात शुरू हो गया और फोरलेन मार्ग से पुराने मार्ग को जोड़ने की व्यवस्था नहीं की गई, तो इसका सीधा असर स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और माता हणोगी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ सकता है।

पुराने मार्ग को फोरलेन से जोड़ा जाए

पंचायत देवरी के प्रधान तुलसी राम, स्थानीय निवासी नरेंद्र नवाहरी ने कहा कि हणोगी बाजार और माता हनोगी मंदिर के पुराने मार्ग को नए फोरलेन से जोड़ने की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। एनएचएआई और प्रशासन मौके का निरीक्षण कर हनोगी सुरंग फोरलेन से पुराने मार्ग को जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करें।

यह भी पढ़ें: शिमला-मटौर फोरलेन पर अब जरा संभलकर, टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन प्रणाली से कटेंगे गाड़ियों के चालान