विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी के जोगेंद्रनगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, कुछ दिन पहले ही लौटा था घर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 14 May 2026 01:28 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक हाल ...और पढ़ें

जोगेंद्रनगर में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। प्रतीकात्मक फोटो

जोगेंद्रनगर में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मंडी के जोगेंद्रनगर में मिला युवक का शव।

  2. युवक दलेर हाल ही में पंजाब से लौटा था।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक युवक का संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। जोगेंद्रनगर उपमंडल के लांगणा में यह वारदात हुई है। लोगों ने युवक का शव लटका देखे, इसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।

मृतक की पहचान दलेर निवासी लांगणा के रूप में हुई है और वह पंजाब में किसी दुकान पर काम करता था। वह इन दिनों घर आया था। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

भाई ने की शिनाख्त

सुबह स्थानीय लोगों ने युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और उसके स्वजन को दी। मौके पर पहुंचकर दलेर के भाई ने उसकी पहचान की है।

आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

अब पुलिस यह जांच कर रही है कि दलेर ने घर आकर यह कदम क्यों उठाया है। उधर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: मंडी के एहजू में सड़क किनारे चल रही स्कूली छात्रा को वाहन ने रौंदा 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मलाणा में दिल्ली का पर्यटक लापता, दोस्तों से सामान लेने की बात कहकर निकला था कैफे से; फिर नहीं लौटा