विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा: मंडी के एहजू में सड़क किनारे चल रही स्कूली छात्रा को वाहन ने रौंदा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 14 May 2026 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2026 02:36 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा अनु की मौत हो गई। ...और पढ़ें

HighLights

  1. 11वीं कक्षा की छात्रा अनु की सड़क हादसे में मौत।

  2. एहजू में स्कूल जाते समय टैंपो ने छात्रा को टक्कर मारी।

  3. हादसे के बाद टैंपो चालक छात्रा को अस्पताल ले गया।

जागरण टीम, जोगेंद्रनगर/मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के समीप सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे का शिकार छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

छात्रा के पिता पुन्नू राम कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आउटसोर्स पर कार्यरत हैं। छात्रा की माता सिमरो देवी गृहिणी हैं।

मामा के घर रहती थी छात्रा

स्कूल जाते वक्त तेज रफ्तार टैंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अनु अपने मामा के घर मचकेहड़ में रहती थी और रोज की तरह वहीं से स्कूल एहजू के लिए जा रही थी।

वाहन की टक्कर से उछल कर दूर जा गिरी छात्रा

स्कूल सड़क के दूसरी ओर है। रेलवे क्रॉसिंग के पीछे महेंद्रा एजेंसी के पास जब अनु पहुंची तो तेज रफ्तार आ रहे टैंपों ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। उसके साथ और बच्चे भी चल रहे थे। छात्रा वाहन की टक्कर से काफी दूर जा गिरी।

टैंपो चालक ले गया अस्पताल

हादसे के बाद टैंपों चालक सुरेश कुमार ड्राइवर निवासी मटरू जोगेंद्रनगर तुरंत अपनी गाड़ी में छात्रा को बैजनाथ अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

उधर, थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में युवती की हत्या के बाद हिमाचल के जंगल में जलाया शव, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; पुलिस ने पकड़ा आरोपित 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के मलाणा में दिल्ली का पर्यटक लापता, दोस्तों से सामान लेने की बात कहकर निकला था कैफे से; फिर नहीं लौटा