सुंदरनगर की ममता ने जीता मिस ग्लेमर-2018 चंडीगढ़ का खिताब
शहर के पुंघ की ममता ठाकुर ने मिस गलेमर-201
By Edited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 09:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : शहर के पुंघ की ममता ठाकुर ने मिस ग्लेमर-2018 चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता मंडयाज एंटरटेनमेंट चंडीगढ़ द्वारा आयोजित फैशन शो किचन टू रैंप थीम के तहत करवाई गई। ममता के पिता रूपलाल ठाकुर विद्युत विभाग में नौकरी करते हैं, जबकि माता द्रुमती देवी गृहणी है। वर्तमान में ममता कथक नृत्य सीख रही है। वह कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिनेश गुप्ता से ग्रहण कर रही है। ममता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देती हैं। भविष्य में समाज की सेवा करना चाहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें