विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU हिंसा मामले में पंजाब पुलिस ने हिमाचल के मंडी से पकड़ा नाबालिग छात्र, प्लेन पर चढ़कर मचाया था हुड़दंग

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 03 Oct 2026 01:43 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 02:09 PM (IST)

पंजाब पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) जालंधर में हुई हिंसा के मामले में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार किया है।

एलपीयू में हिंसा के दौरान की तस्वीरें।

एलपीयू में हिंसा के दौरान की तस्वीरें।

HighLights

  1. एलपीयू हिंसा मामले में पंजाब पुलिस ने की गिरफ्तारी।

  2. हिमाचल के मंडी जिले से नाबालिग छात्र को पकड़ा गया।

  3. छात्र पर डेमो जहाज पर हुड़दंग मचाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, मंडी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) जालंधर में हुई हिंसा और हंगामे के मामले में पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक नाबालिग आरोपित को पकड़ा है। आरोपित के पिता मंडी में एक सरकारी कार्यालय में सेवारत हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

जहाज पर चढ़कर मचाया था हुड़दंग 

गत दिनों एलपीयू परिसर में हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान इस नाबालिग पर कॉलेज परिसर में रखे एक डेमो (प्रदर्शनी) जहाज पर चढ़कर हुड़दंग मचाने और व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है।

पंजाब पुलिस ने गुप्ता सूचना के बाद हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मंडी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित यूनिवर्सिटी में हुड़दंग में शामिल था और बाद में मंडी स्थित अपने घर आ गया था।

एलपीयू में बीटेक छात्र 

बताया जा रहा है आरोपित छात्र एलपीयू में बीटेक का प्रशिक्षु है। बीते दिनों एलपीयू में छात्राओं से दुष्कर्म के आरोप में हंगामा हुआ था, जो हिंसक हो गया था। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस वाहन सहित यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। 

यह भी पढ़ें: नालागढ़ में ग्रेनेड मिलने के मामले में सामने आया जम्मू-कश्मीर कनेक्शन, रशीद के घर पहुंची थीं JK नंबर की गाड़ियां