Move to Jagran APP

बकरी छुड़ाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया चरवाहा

चरवाहे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल चरवाहे ने तेंदुए का डट कर सामना करते हुए बकरी को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया। घायल अवस्था में तुलसी राम को बलद्वाड़ा अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे कर घर भेज दिया। कोट पंचायत के सलोआ गांव का तुलसी राम बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। बकरियों के झुंड से कुछ बकरियां पीछे रहने पर चरवाहा बकरियों को खदेड़ने के लिए उनकी तरफ

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 04:40 PM (IST)
बकरी छुड़ाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया चरवाहा

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : बलद्वाड़ा पंचायत के कोट में तेंदुए ने एक चरवाहे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल चरवाहे ने तेंदुए का डट कर सामना करते हुए अपनी बकरी को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया। घायल अवस्था में तुलसी राम को बलद्वाड़ा अस्पताल में ले जाया गया। वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया है।

loksabha election banner

कोट पंचायत के सलोआ गांव का तुलसी राम बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। बकरियों के झुंड से कुछ बकरियां पीछे रहने पर चरवाहा बकरियों को खदेड़ने के लिए उनकी तरफ चला गया। इसी दौरान घात लगा कर बैठे तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। तुलसी राम जान की परवाह न करते हुए तेंदुए से भिड़ गया। काफी देर तक तेंदुए के साथ गुत्थमुत्था होने के बाद तुलसी राम बकरी को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा लेकिन इसके बाद तेंदुए ने तुलसी राम पर हमला कर दिया। शोर सुनने पर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख तेंदुआ वहां से भाग गया। तेंदुए के हमले से तुलसी राम की छाती व शरीर के अन्य भागों में चोटें आई है। ग्रामीण घायल तुलसी राम को बलद्वाड़ा अस्पताल में ले गए जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ जैहमत पंचायत के ठाणा व भांबला गांव के भदरोल निवासी युवक पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सक्रिय तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग से कारगर कदम उठाने की मांग की है।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर मदनलाल का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए शीघ्र क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.