Move to Jagran APP

सरकाघाट के कशमैला में तेंदुए से भिड़ गया मजदूर

व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मजदूरी कर वापिस घर आ रहे जनठेड़ा निवासी ब्रेस्तू राम ने तेंदुए के सामने हथियार डालने के बजाय उसका डट कर सामना किया। काफी देर गुतत्थगुत्था होने पर हालांकि ब्रेहस्तू राम घायल हो गया लेकिन उसने हार नहीं मानी। शोर सुन कर पहुंचे ग्रामीणों को सामने देख तेंदुआ वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में ब्रेस्तू राम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा में भर्ती किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 06:23 PM (IST)
सरकाघाट के कशमैला में तेंदुए से भिड़ गया मजदूर

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : गोपालपुर विकास खंड की कशमैला पंचायत में तेंदुए ने राह चलते एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मजदूरी कर घर आ रहे जनठेड़ा निवासी ब्रेस्तू राम ने तेंदुए के सामने हथियार डालने की बजाय उसका डट कर सामना किया। काफी देर गुतत्थगुत्था होने पर हालांकि ब्रेस्तू राम घायल हो गया, लेकिन उसने हार नहीं मानी। शोर सुनकर ग्रामीण लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए, उन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया।

loksabha election banner

घायल ब्रेस्तू राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा में भर्ती किया गया है। कशमैला पंचायत में तेंदुए के खौफ से लोग सहम गए हैं। एक माह में तेंदुए के हमले की चौथी घटना घटित होने से स्थानीय लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के पास बार बार आग्रह करने के बाद भी पंचायत में सक्रिय तेंदुओं को पकड़ने के लिए विभाग कारगर कदम नहीं उठा रहा है। भविष्य में अगर तेंदुए के हमले से किसी की जान जाती है तो उसके लिए वन विभाग पूरी तरह जिम्मेदार रहेगा।

पंचायत प्रधान राम दास ने बताया कि तेंदुए के हमले से ब्रेस्तू राम के बाजू व पीठ तथा पेट पर जख्म के गहरे जख्म हुए हैं। रेंज आफिसर विरेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुए के हमले से घायल व्यक्ति को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुए को पकड़ने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.