Move to Jagran APP

सात मील में दरका पहाड़, मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद

जागरण संवाददाता मंडी मंडी जिले के सात मील में पहाड़ दरकने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय र

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 10:35 PM (IST)
सात मील में दरका पहाड़, मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद
सात मील में दरका पहाड़, मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले के सात मील में पहाड़ दरकने से मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच घंटे से अधिक यातायात बाधित रहा। मंडी व औट के बीच फोरलेन का काम कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनियों की मनमानी यहां लोगों पर भारी पड़ रही है। प्रशासन की मनाही के बाद भी कंस्ट्रक्शन कंपनियां पहाड़ों की कटिग करने से बाज नहीं आ रही है। सात मील के अलावा चार मील में चट्टानें गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बाधित होता रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों व बागवानों की मुश्किल बढ़ गई हैं। सैकड़ों वाहन जगह जगह फंसे हुए हैं।

loksabha election banner

कुल्लू जिले को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मंडी कमांद बजौरा शुक्रवार सुबह कमांद के पास पेड़ गिरने से कई घंटे बंद रहा। पेड़ व मलबा हटाने के करीब दो घंटे बाद इस मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। बारिश से जिले में आमजनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। जिले के विभिन्न भागों में बारिश व भूस्खलन से 20 मार्ग व बिजली विभाग के 13 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के मंडी मंडल एक में सात, दो में 10, करसोग में दो व जोगेंद्रनगर में एक मार्ग बाधित हैं। इन मार्गों को बहाल करने के लिए 26 जेसीबी लगाई गई हैं।

गोहर मंडल में छह, जोगेंद्रनगर एक, बालीचौकी में दो व सरकाघाट में चार ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। चार कच्चे मकान, चार गोशाला गिरी हैं। बारिश से लोक निर्माण विभाग को करीब 9.86 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में बरसात से अभी तक 87 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। उपायुक्त मंडी अरिदम चौधरी का कहना है कि बंद मार्गों को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

-----------

जोगेंद्रनगर बारिश से गिरे मकान में डंगे

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर में बरसात कहर ढा रही है। बल्ह चल्हारग, ब्यूंह पंचायत में अब तक 12 से अधिक घर व डंगे गिर चुके हैं। कई घर असुरक्षित हो गए हैं। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर टोबड़ी के नजदीक प्रेम कुमार का मकान ताश के पतों की तरह गिर गया। बल्ह पंचायत के संतोष कुमार, राजमल, प्रताप के घर के डंगे गिर जाने से मकान असुरक्षित हुए हैं। ब्यूंह पंचायत के चनेहड़ गांव के कर्म सिंह के दो कमरे तेज बरसात से गिर गए। तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने मौके का जायजा लेकर प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान करवाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.