मंडी में सम्मेलन के बाद गुटबाजी पर लगा विराम : कुलदीप राठौर
Rathour says after Mandi Meeting no Groupism in congress पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकार वार्ता में कहा इस सम्मेलन के बाद गुटबाजी पर विराम लग गया है।
मंडी, जेएनएन। मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के सम्मेलन के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पत्रकार वार्ता में कहा इस सम्मेलन के बाद गुटबाजी पर विराम लग गया है। पार्टी का अधिकारिक चुनाव अभियान आज से शुरू हो गया है। एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा धनबल से तो हम जनबल से चुनाव जीतेंगे। कहा, मोदी राजनीति को लेकर गंभीर नहीं हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में आरएसएस व नॉन आरएसएस के बीच लड़ाई।
मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा हिमाचल के लोगों की सेवा में वीरभद्र सिंह ने जिंदगी लगा दी। उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। केंद्र सरकार कालाधन वापस नहीं ला पाई। रामस्वरूप ने पांच साल लोगों को सपने बेचे। नमक कारखाना नहीं खुल पाया, फोरलेन नहीं बन पाया।
वहीं, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि वीरभद्र व विक्रमादित्य के बिना नहीं होगा बेड़ा पार। अब बढ़त नहीं मिली तो 2022 के सपने न देखे नेता। विक्रमादित्य ने कहा ये चुनाव कांग्रेस के अस्तित्व का चुनाव, वीरभद्र के बिना मंडी अधूरी। वीरभद्र का जीवन खुली किताब, हर परिस्थिति में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। यह चुनाव कांग्रेस व नत्थू राम गोडसे की विचारधारा के बीच हो रहा है।