युवाओं को पार्टी से जोड़ें कार्यकर्ता
सहयोगी करसोग भाजयुमो करसोग मंडल की बैठक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमे
सहयोगी, करसोग : भाजयुमो करसोग मंडल की बैठक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष अमीचंद, महामंत्री तेजेंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष खुशी राम उपस्थित रहे। बैठक का मंच संचालन महामंत्री बिहारी लाल और महेश कुमार ने किया।
भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक ही अंग है, जो पार्टी के साथ सदैव तत्पर खड़ा रहता है। उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल पर सभी युवाओं को जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पीएम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी का प्रचार-प्रसार तत्तापानी से शुरू किया जाएगा।