सुरेंद्र को सौंपी बल्ह करणी सेना की कमान
जिला मंडी करणी सेना ने विधानसभा स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करना शरू कर दिया है।
सहयोगी, रिवालसर : जिला मंडी करणी सेना ने विधानसभा स्तर पर अपने संगठन का विस्तार करना शरू कर दिया है। संगठन ने ब्लॉक स्तर की पहली नियुक्ति की है। इसमें बल्ह मंडल की कमान विश्व हिदू परिषद रिवालसर इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष पीयूष चंदेल की सहमति के बाद उनका नियुक्ति पत्र करणी सेना के जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने जारी किया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि वह संगठन की मजबूती व जनसमस्याओं के साथ भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भूषण, रूप देव शर्मा, मनोहर ठाकुर, नंद लाल, अजय, ओम प्रकाश, अमीन चंद, बलदेव शर्मा, देश राज व ईश्वर यादव सहित क्षेत्र के युवाओं ने बधाई दी है।