काहन सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मंडी सदर की पंचायत कोट तुंगल के प्रधान काहन सिंह ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिदल संगठन मंत्री पवन राणा व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए काहन सिंह को राज्य उपाध्यक्ष मनोंनीत किया है। इससे पूर्व काहन सिंह ठाकुर प्रदेश विद्युत बोर्ड से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए है। वह ग्राम पंचायत कोट तुंगल के प्रधान है। हिमाचल पंचायती राज महासंघ ने उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान दी है तथा उनकी कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी कर्मठता को देखते हुए
संवाद सहयोगी, मंडी : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने मंडी सदर की पंचायत कोट तुंगल के प्रधान काहन सिंह ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिदल, संगठन मंत्री पवन राणा व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए काहन सिंह को राज्य उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पूर्व काहन सिंह ठाकुर प्रदेश विद्युत बोर्ड से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह ग्राम पंचायत कोट तुंगल के प्रधान है। हिमाचल पंचायती राज महासंघ ने उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान दी है तथा उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, कर्मठता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें किसान मोर्चा के राज्य उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिदल, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, ठाकुर, जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर का आभार जताया है। उन्होंने कहा किसान मोर्चा की कमान जो उन्हें सौंपी गई है, उस दायित्व को बखूबी से निभाने का प्रयास करेंगे।