पेरिस में प्रतिभा दिखाएगी चौंतड़ा की जैनिश भारती
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला मंडी के चौंतड़ा की जेनिश भारती अब पेरिस में प्रतिभा का प्रदर्शन क
संवाद सहयोगी, मंडी : जिला मंडी के चौंतड़ा की जेनिश भारती अब पेरिस में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनका चयन मिस ग्लोरी आफ यूनिवर्स के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जून में दिल्ली में राइ¨जग ऑफ एशिया ब्यूटी कंपीटिशन में खिताब जीतने के बाद जेनिश भारती का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स के लिए हुआ है। इसके साथ ही वह मिस भारत पंजाब में बतौर गेस्ट जज शिरकत करेंगी। मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स ब्यूटी कंपीटिशन सितंबर में पेरिस में होगा। जबकि, मिस भारत पंजाब का आयोजन सात अगस्त को चंडीगढ़ में होगा।
मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान जेनिश ने आगामी इवेंट की जानकारी दी। उन्होंने कहा इससे पहले वह मिस ग्लोरी नार्थ इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्हें दिल्ली में बड़े इवेंट में भाग लेने का मौका मिला। इस इवेंट में उन्होंने राइ¨जग ऑफ एशिया का खिताब अपने नाम किया। अब सितंबर माह में पेरिस में होने वाले मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स कंपीटिशन की तैयारियां कर रही हैं।
बॉलीवुड के प्रोडक्शन हाउस और दिल्ली के इवेंट के आयोजक उन्हें ग्रू¨मग क्लास दे रहे हैं। जेनिश ने सफलता का श्रेय माता पदमा भाटिया और पिता चरण दास को दिया है। उनके पिता पुलिस से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि माता स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि मॉड¨लग अच्छा क्षेत्र है। इसमें हर लड़की को आना चाहिए। वह भी मंडी जिला से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की तरह इसमें करियर बनाना चाहती हैं। इस मौके सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सिरसा नवीन भटेजा भी उपस्थित रहे। दिल्ली में राइ¨जग ऑफ एश्यिा का खिताब जीतने के बाद पहली बार मंडी पहुंची जेनिश का चौंतड़ा में स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने स्वागत किया।