Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'मुख्यमंत्री को है ट्यूशन की जरूरत, मेरा हिसाब ठीक...'; जयराम ठाकुर का सीएम सुक्‍खू पर पलटवार

    Updated: Sat, 18 May 2024 07:13 PM (IST)

    Himachal News भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्‍खू पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री को ट्यूशन की जरूरत है। मेरा हिसाब एक दम ठीक है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 25 से 34 विधायक हो गए। वह शनिवार को नाचन हलके के जैदेवी में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    Hero Image
    जयराम ठाकुर का सीएम सुक्‍खू पर पलटवार

    जागरण संवाददाता, मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। चार जून को प्रदेश में भाजपा की सरकार कैसे बनेगी।

    इस पर ट्यूशन रखने की सलाह देने वाले कांग्रेसी नेताओं को कहा कि ट्यूशन की जरुरत उन्हें नहीं बल्कि मुख्यमत्री सुक्खू को है। उनका हिसाब पूरी तरह पक्का है। मुख्यमंत्री सुक्खू का गड़बड़ है। हिसाब ठीक होता तो कांग्रेस के 40 से 34 विधायक नहीं रहते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भाजपा हो गई मजबूत: जयराम ठाकुर

    राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 25 से 34 विधायक हो गए। वह शनिवार को नाचन हलके के जैदेवी में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 माह में सुख की सरकार दुख की सरकार बनकर रह गई है। जनता तो जनता विधायकों का भी सरकार से मोह भंग हो गया है।

    मुकेश अग्निहोत्री पर भी सुक्‍खू ने साधा निशाना

    कांग्रेस की गाड़ी दौड़ने की बात करने वाले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की हालत यह हो गई है कि आज वह न हालीलाज के रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री सुक्खू के। अपना अलग ग्रुप बनाकर चल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'रेलवे लाइन के लिए भाजपा दस सालों से अलाप रही राग...', मोदी सरकार पर भड़के सीएम सुक्‍खू

    15 माह में सुक्खू सरकार ने मंडी जिले को कुछ नहीं दिया है। उलटा पूर्व सरकार के समय में खुले संस्थान बंद कर यहां के लोगों की सुख सुविधा छीनने का काम किया है। पहली जून को मंडी की जनता अब वोट के माध्यम से चोट कर कांग्रेस से इसका हिसाब चुकता करेगी।

    कांग्रेस सरकार ने शिवधाम का काम किया बंद: जयराम ठाकुर

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सरकार ने शिवधाम बनाने का निर्णय लिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने शिवधाम का काम बंद कर दिया। मध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए खोली गई सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: 'सोनिया ने राहुल को रायबरेली की सीट ऐसे सौंपी जैसे...', चौथे दिन भी गांधी परिवार पर कंगना का हमला जारी

    खुद को बड़ा विजनरी बताने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह बताएं कि जब मंडी के साथ भेदभाव हो रहा था। संस्थान बंद किए जा रहें थे। उस समय उनका विजन कहां था। क्यों विरोध नहीं जताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से कंगना रनौत के पक्ष में बढ़चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया।