मंडी के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्पर्धा में दिखाएंगे दम
मंडी के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय मार्शल आर्ट स्पर्धा में दिखाएंगे दम
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी : कलरिपयत्तु एसोसिएशन द्वारा 28 से 30 दिसंबर तक मैसूर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन मंडी में किया गया। संघ के महासचिव जो¨गद्र ¨सह आजाद ने बताया कि जिला के 16 खिलाड़ियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें पांच खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह खिलाड़ी फ्री हैंड फाइट स्पर्धा में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में डीएवी सेंटेनरी स्कूल मंडी के छात्र रोहन आजाद, मॉडर्न हाईटेक स्कूल हटगढ़ के किरण कुमार, करण ठाकुर, अभिषेक ठाकुर तथा महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के छात्र दैवज्ञ अवस्थी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें