विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस ने पकड़ी यूपी के पर्यटक की चालाकी, नंबर प्लेट ढकने पर कार का किया 3000 रुपये का चालान

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 28 Jun 2026 02:11 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 Jun 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक पर्यटक को गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर चलने पर पकड़ा गया। यातायात ...और पढ़ें

मंडी में नंबर प्लेट ढकने पर यूपी नंबर की कार का चालान किया गया। जागरण

मंडी में नंबर प्लेट ढकने पर यूपी नंबर की कार का चालान किया गया। जागरण

HighLights

  1. मंडी में यूपी के पर्यटक का चालान कटा।

  2. गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर चल रहा था।

  3. यातायात पुलिस ने 3000 रुपये का जुर्माना लगाया।

संवाद सहयोगी, पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश घूमने आए पर्यटक को चालाकी महंगी पड़ गई। पर्यटक गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट‌्टी लगाकर चल रहा था। जिला मंडी के पंडोह में यातायात पुलिस की सतर्कता से पर्यटक पकड़ में आ गया। मंडी से मनाली की ओर जा रहे वाहन यूपी 16 डीसी 2709 की नियमित जांच के दौरान पुलिस की नजर उसकी नंबर प्लेट पर पड़ी, जिस पर जानबूझकर मिट्टी लगी हुई थी।

मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन

जांच करने पर नंबर प्लेट अस्पष्ट पाए जाने के बाद पुलिस ने इसे मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की और 3000 रुपये का चालान किया। 

नंबर प्लेट को ढकना अपराध

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट को ढकना, मिट्टी लगाकर छिपाना या किसी भी तरह से अस्पष्ट करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।

सतर्कता की सराहना

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि सड़क पर सभी वाहन चालकों के लिए नियम समान हैं और उनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में जागरूकता बढ़ेगी और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी।

 

यह भी पढ़ें: HRTC बस में सवार पालमपुर की 19 वर्षीय युवती 1 किलो 06 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की कार्रवाई