विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC बस में सवार पालमपुर की 19 वर्षीय युवती 1 किलो 06 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की कार्रवाई

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 28 Jun 2026 12:59 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में नूरपुर पुलिस ने एक बड़ी नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। जसूर के पास एक ...और पढ़ें

नूरपुर पुलिस टीम की गिरफ्त में चरस के साथ पकड़ी गई युवती। सौ. पुलिस

नूरपुर पुलिस टीम की गिरफ्त में चरस के साथ पकड़ी गई युवती। सौ. पुलिस

HighLights

  1. नूरपुर पुलिस ने कांगड़ा में नशा तस्करी पकड़ी।

  2. एचआरटीसी बस से 1 किलो चरस बरामद की गई।

  3. पालमपुर की 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया गया।

प्रदीप शर्मा, नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने नशा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने रविवार को जसूर के निकट बौड़ चौक के पास एक एचआरटीसी बस में सवार युवती से 1 किलो 06 ग्राम चरस बरामद की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह सीआईए नूरपुर की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त और मादक पदार्थों की चेकिंग के लिए तैनात थी।

गुप्त सूचना पर एक्शन

इसी दौरान पुलिस टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर की रहने वाली एक युवती एचआरटीसी बस में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है। उन्होंने बताया कि नाके के दौरान उक्त एचआरटीसी बस को रोका गया। बस हारसीपतन से अमृतसर जा रही थी। 

बैग से बरामद की चरस

तलाशी लेने पर बस में सवार 19 वर्षीय गुनगुन निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर (जिला कांगड़ा) के बैग से 1 किलोग्राम 06 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चरस को जब्त कर लिया और युवती को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

युवती से पूछताछ में जुटी पुलिस

एएसपी ने बताया कि आरोपित युवती से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने आग के हवाले की करोड़ों रुपये की ड्रग्स, DIG की देखरेख में 210 मामलों के मालखाने किए खाली 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल IGMC का हाल, लिफ्ट पड़ी थी खराब; बीमार सांसद को सीढ़ियों से स्ट्रेचर पर उठाकर ले जाना पड़ा